सिमडेगा, जनवरी 7 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखण्ड में एकीकृत जेंडर रिसोर्स सेंटर-वाव हब का उद्घाटन किया गया। जेएसएलपीएस से संचालित होने वाले सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा सहित जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, प्रमुख तरण भोय, बीडीओ देवकांत सिंह, थाना प्रभारी आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने समाज में व्याप्त डायन कुप्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में बच्चों का शोषण होता है, जिसे रोकना आवश्यक है। वहीं बीडीओ ने कहा कि यह पहल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्तिकरण का मंच है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग दिया जाएगा। ताकि यह केंद्र दीर्घकालिक रूप से सफल हो सके और अन्य प्रखंडों के लिए भी एक मॉडल बने...