सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत कुरडेग ब्लॉक की टीम ने जेंडर रिसोर्स सेंटर का सफल एक्सपोजर विजिट किया। मौके पर प्रतिभागियों को जेंडर रिसोर्स सेंटर व जेंडर जस्टिस सेंटर के कार्यप्रणाली की गहन समझ प्रदान करना था। टीम ने मॉडल सीआरसी व जीजेसी के संचालन को निकट से देखा तथा समिति सदस्यों से ज्ञान विनिमय किया। सीआरपी ललिता देवी, दिव्या, जसमनी ,अंजना,सुनीता, सुषमा, मंजू के द्वारा जेंडर केस वर्क से जुड़े अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं केस मैनेजमेंट, दस्तावेजीकरण, काउंसलिंग एवं रेफरल तंत्र की प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। कुरडेग ब्लॉक से कुल 32 प्रतिभागी में संकुल अध्यक्ष से सरिता तिर्की, कमला देवी, ज्योति मिंज, आलोक,धर्मेश, नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...