बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंडस्तरीय जेंडर फोरम की बैठक की गयी। बैठक में लैंगिक समानता पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ अमर कुमार ने कहा कि सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देना जरूरी है। जीविका जेंडर एकीकरण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। बैठक में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक भूमिका पर चर्चा की गयी। साथ ही बाल विवाह, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा जैसे मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया गया। बैठक में सीओ इकबाल अहमद, बीपीएम राजेश कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज पासवान, प्रमोद कुमार, संध्या कुमारी, शबनम कुमारी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...