रामगढ़, फरवरी 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) रामगढ़ की ओर से जेंडर कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के लिए चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें पतरातू, दुलमी एवं गोला प्रखंड के जेंडर सीआरपी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों को जेंडर के 17 मॉड्यूल में से 1 से 10 तक के विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। इसके तहत सेक्स और जेंडर, जेंडर का सामाजिक निर्माण एवं समाजीकरण, जेंडर आधारित श्रम विभाजन, पहुंच और नियंत्रण, संस्थागत संरचनाएं, जेंडर और गतिशीलता, जेंडर और आजीविका, जेंडर अधिकार और हकदारी, जेंडर, भोजन एवं पोषण, जेंडर और विकेंद्रीकरण के बारे विस्तार से बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.