जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला प्रशासन जहानाबाद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को मुरलीधर उच्च विद्यालय में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ग्रामीण रेणु कुमारी ने कहा कि जेंडर आधारित हिंसा समाज की गंभीर समस्या है, जिसे रोकने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। बच्चों को बचपन से ही समानता, सम्मान और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना आवश्यक है। लड़कियों और लड़कों दोनों को शिक्षा, खेल, प्रतियोगिताओं और कैरियर के हर क्षेत्र में बराबर अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को जेंडर आधारित हिंसा के प्रकार एवं उसके दुष्परिणाम, ...