जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- अरवल, निजप्रतिनिधि। जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर कार्यालय के कर्मियों द्वारा हिमालयन रेसिडेंशियल विद्यालय अरवल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय की बालिकाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को लिंग आधारित हिंसा के बारे में विशेष और विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने लिंग आधारित हिंसा के कारणों, इसके सामाजिक प्रभाव, रोकथाम और सामुदायिक सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की। प्रतिभागियों को जागरूक, सतर्क रहने और किसी भी हिंसा की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को हिंसा से मुक्त सुरक्षित वातावरण प...