सिमडेगा, दिसम्बर 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा बुधवार को जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का समापन दस दिसम्बर को किया जाएगा। अभियान के तहत संस्था की टीम ने बुधवार को समाहरणालय, एसपी ऑफिस और अन्य सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों को रिस्ट बैंड बांधे और स्टीकर चिपकाए। इन स्टीकरों के माध्यम से जेंडर आधारित हिंसा को रोकने का संदेश दिया गया और यह बताया गया कि हिंसा केवल शारीरिक नहीं बल्कि डिजिटल माध्यम से भी बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मौके पर डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसी ज्ञानेंद्र को भी रिस्ट बैंड और स्टीकर देकर अभियान का उद्देश्य बताया गया। अभियान का उद्देश्य समुदाय और प्रशासन दोनों को साथ लाकर जेंडर आधारित हिंसा और बढ़ते डिजिटल अ...