लखनऊ, दिसम्बर 31 -- चिड़ियाघर लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ जू में साल के अंतिम दिन भले ही कम दर्शक पहुंचे हो, लेकिन नए साल में वन्यजीवों का दीदार करने वाले दर्शकों की भीड़ का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। यहां पर दर्शक 11 सौ से ज्यादा वन्यजीवों और पक्षियों को नजदीक से देख सकेंगे। दर्शकों के लिए जहां टिकट के काउंटर बढ़ा दिए गए हैं, वहीं सेल्फी प्वाइंट और म्यूजियम भी दर्शकों के लिए खास होगा। प्रवेश द्वार से लेकर शेर, जेब्रा, जिराफ, हिरण आदि के बाड़ों के पास सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। प्राणि उद्यान में बुजुर्गों और विकलांगों के लिए निशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें भ्रमण में आसानी हो। निदेशक डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि साल के अंतिम दिन भारी संख्या में दर्शक पहुंचते थे। लेकिन इस बार ठंड ज्यादा है, इसलिए दर्शकों की संख्या काफी कम र...