कानपुर, जनवरी 8 -- जूही हमीरपुर रोड पर अतिक्रमण की शिकायत आईजीआरएस पर हुई तो नगर निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए। गुरुवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को ढहाया। जोनल अधिकारी ध्रुव नारायण यादव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर चार स्थायी और 27 अस्थायी अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान 1 लाख 45 हजार रुपये यूजर चार्ज भी वसूल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...