कानपुर, जनवरी 12 -- जूही बम्बुरहिया में पीआर मेमोरियल स्कूल के सामने पहले से पड़ी सीवर लाइन में बंधा (रोका) बनाकर दूसरी सीवर लाइन में सीवर डायवर्ट करने से दक्षिण के सात वार्डों में सीवरभराव हो रहा है। इस संबंध में जलकल ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पत्र लिखकर कहा है कि फौरन बंधा हटाकर समस्या का निस्तारण किया जाए। जलकल द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जूही बम्बुरहिया वार्ड नंबर 14 में 900 एमएम व्यास की सीवर लाइन को 600/1200 एमएम व्यास की भूमिगत सीवर लाइन से डायवर्जन किया गया था। मेट्रो कार्य के दौरान पूर्व में पड़ी सीवर लाइन एवं नई सीवर लाइन के मैनहोल क्षतिग्रस्त होने और सीवर लाइन के मैनहोल में मलबा भर जाने से लाइनें पूरी तरह बंद हो गईं हैं। मेट्रो का कार्य पूरा हो गया है मगर मगर मेन सीवर लाइन में रोका नहीं हटाया गया। रोका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.