मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जूही प्रीतम को महिला कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे संबंधित अधिसूचना शनिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आलका लांबा ने जारी की। प्रीतम को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने खुशी जाहिर की। कहा कि पेशे से अधिवक्ता महिला अध्यक्ष की नियुक्त से महिलाओं की आवाज मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। मनोनयन पर समीर कुमार, मुकेश त्रिपाठी, महताब आलम सिद्दीकी, चौधरी राशिद हुसैन, अब्दुल वारिस सद्दाम, विकास कुमार टुल्लु, सविता श्रीवास्तव, मोजक्कीर रहमान, विक्की चौधरी, रितेश कुमार सिन्हा संजु, सुरेश चन्द्रवंशी आदि ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.