औरैया, दिसम्बर 2 -- औरैया, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने एसआईआर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। जूम मीटिंग में शामिल न होने पर बिधूना सहित 10 थानों के प्रभारी निरीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने मंगलवार को जूम मीटिंग के माध्यम से एसआईआर कार्यक्रम की बूथवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी कार्य में शिथिलता दिख रही है, वहां संबंधित अधिकारी पहुंचें व तीन दिसंबर तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कराएं। डुप्लीकेट मतदाताओं की मैपिंग का काम भी तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि कानून-व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की समीक्षा के लिए जूम मीटिंग अनिवार्य है। फिर भी केवल दिबियापुर, ऐरवाकटरा, कुदरकोट और अयाना थानेदार ही बैठक में शामिल हुए। शेष 10 थानेदार अनुपस्थित रहे,...