प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जूनियर बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान बुधवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक संपन्न हुआ। शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी, प्रशासन व पुलिस ने सहयोग किया। बुधवार को मतदान के लिए लंबी कतार में लगे मतदाता वकीलों से वोट लेने के लिए उम्मीदवारों की फौज परेड करती रही। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्याक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ला, सदस्य जगत बहादुर सिंह, रफीक खां, राजेंद्र सिंह, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, अधिवक्ता परमानंद मिश्र के सहयोग से चुनाव संपन्न कराया गया। पंजीकृत मतदाता सूची का सत्यापन करने के बा...