प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए मंगलवार को कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र एल्डर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नाम वापसी का समय बुधवार तक रहेगा। मंगलवार को जूबाए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला, सदस्य जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, रफीक खां, राधेश्याम मिश्र, प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता परमानंद मिश्र की मौजूदगी में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। बुधवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.