नई दिल्ली, जून 30 -- उत्तराखंड से लेकर यूपी तक मानसूनी बारिश के कारण जून में ही नदियां उफान पर हैं। गंगा-यमुना समेत सभी नदियां तेजी से बढ़ रही हैं। प्रयागराज में गंगा 36 घंटे में तीन मीटर से ज्यादा बढ़ गई हैं। इससे संगम क्षेत्र में खलबली मची हुई है। देर रात संगम का जल फैलने से तीर्थ-पुरोहितों की चौकी और झोपड़ियां चपेट में आ गईं। तीर्थ पुरोहित सुबह संगम क्षेत्र पहुंचे तो देखा कि उनकी झोपड़ियां डूब गई हैं। झोपड़ियों में रखी पूजन सामग्री खराब हो गई थीं। तीर्थ पुरोहित सुबह से शाम तक अपने सामान हटाते रहे। मुजफ्फरनगर में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते अरैल घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। शहर के सबसे बड़े घाट पर शनिवार को ही यमुना ने दस्तक दे दी थी। रविवार शाम लोग घाट पर पहुंचे तो छतरी वाला हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.