नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 से भारत में एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान अपनी VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था। कंपनी भारत के तमिलनाडु में थूथुकुडी में अपनी डेडिकेटेड प्लांट को तैयार कर रही है। सीईओ फाम नहत वुओंग ने बताया कि यह फेसिलिटी जून 2025 तक शुरू हो जाएगी। अपनी लेटेस्ट स्ट्रेटजी के हिस्से के तौर पर विनफास्ट उत्तरी अमेरिकी बाजार और उससे जुड़ी अनिश्चितताओं से अपना ध्यान हटा रहा है। जब तक उत्तरी अमेरिका में चल रहे ट्रेड वॉर की धूल नहीं जम जाती, तब तक विनफास्ट इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे प्रमुख एशियाई बाजारों में आगे बढ़ रहा है। कंपनी जून 2025 तक भारत में और अक्टूबर 2025 तक इंडोनेशिया में अपना प्लांट खोलने के लिए तैयार है। हाई लॉजिस्टिक्स फीस के कारण, व...