गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। ताल नदौर में 28.94 करोड़ रुपये से बन रहे जनपद के सबसे बड़े गो-संरक्षण केंद्र का 55 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि जून तक यह कान्हा उपवन 2000 निराश्रित गोवंश को आश्रय देने के लिए तैयार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट-14 के स्थानिक अभियंता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य 24 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ और जून में पूरा हो जाएगा। मुख्य अभियंता अमित शर्मा के मुताबिक, कान्हा उपवन निर्माणाधीन पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर का ही हिस्सा है। गोवंश के नियमित चेकअप और बीमार पशुओं के त्वरित इलाज के लिए परिसर के अंदर ही एक डिस्पेंसरी का निर्माण भी किया जा रहा है। जिले में नगर निगम के महेवा स्थित कान्हा उपवन सहित 34 गोआश्रय स्थल संचालि...