गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- खानपुर। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी अजीत यादव ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीत कर गांव का नाम रौशन किया है। जीत की जानकारी होते ही गांव खुशी से झूम उठा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटकर परिजनों को बधाई दी। अजीत के पहले कोच इंद्रदेव राजभर सहित ग्रामीणों ने परिवार का उत्साह बढ़ाया। अजीत की मां सुशीला देवी ने बताया कि मैच से पहले बेटे ने कहा था मां, पदक जीतकर ही लौटूंगा और आज उसने यह वादा पूरा कर दिखाया। स्टेडियम के संरक्षक अनिकेत सिंह चिक्कू ने बताया कि अजीत जब गांव लौटेगा तो पूरा गांव उसका भव्य स्वागत करेगा। अजीत की सफलता पर ध्रुव सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह, गोलू सिंह, विपुल चौबे, जोखन पाल, छांगुर सिंह और राहुल पांडेय ने बधाई दी। गरीब किसान परिवार से आने वाले अजीत ने कठिन...