रांची, जून 16 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। सिल्ली के द विलेज रिजॉर्ट में आयोजित 21वीं जूनियर स्टेट वुशु चैंपियनशिप में खलारी पिपरवार कोयलांचल के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस टीम के खिलाड़ी चतरा जिला वुशु संघ की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। 16 सदस्यीय इस टीम में सुमो कुमारी, नैयर शान अहमद, अनिशा कुमारी, विकास महतो, राजकुमार, अमन अंसारी और कशिश राज ने स्वर्ण पदक हासिल किया है, जबकि राज कौशिक ने रजत पदक और पवन मुंडा, राजकुमार सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर चतरा जिला वुशु संघ के सचिव रजी अहमद ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.