बरेली, दिसम्बर 18 -- भमोरा। बल्लिया के जूनियर हाईस्कूल स्कूल में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक जय गोपाल शर्मा ने बताया कि वह बुधवार को छुट्टी के बाद विद्यालय में ताला लगाकर चले गए। गुरुवार की सुबह राहगीरों ने उन्हें और रसोईया को विद्यालय के ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना दी। वह स्कूल पहुंचे तो देखा इन्वर्टर, बैट्रा और स्मार्ट क्लास में लगी एलसीडी गायब थी। चोरी की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...