कौशाम्बी, मार्च 20 -- स्थानीय बीआरसी के जूनियर विद्यालय मंझनपुर में गुरुवार को कक्षा आठ के बच्चों की विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ प्रमोद कुमार गुप्ता रहे व अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नगमा बेगम ने किया। कार्यक्रम के दौरान जूनियर बच्चों ने सीनियरों को शुभकामना के साथ विदाई दी। इससे पहले बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विदाई समारोह से पहले शेष कक्षाओं के प्रतिभाशाली बच्चों व इको क्लब के सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुदेशक मो. शाहनवाज के अलावा शिक्षक राजेश कुमार, कंचन, अंजना मिश्रा, वीना केसरवानी व प्रधानाध्यापक बुद्धराम सरोज समेत सभी बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.