देवघर, जनवरी 30 -- मधुपुर। स्थानीय कुंडू बंगला छोटा शेखपुरा न्यू संत जेवियर्स स्कूल की मुस्कान कुमारी का 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन किया गया है। 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाली खो-खो प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी अपने झारखंड टीम को प्रतिनिधित्व करेगी। मधुपुर खो-खो क्लब के कोच अंकित सिन्हा ने बताया कि मुस्कान कुमारी का चयन झारखंड के सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से मुस्कान कुमारी का देवघर जिला से किया गया। आगामी 29 जनवरी को झारखंड टीम रांची से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। मुस्कान की कड़ी मेहनत लगातार प्रैक्टिस से चयन होने से पूरे देवघर जिला मधुपुर में खुशी का माहौल है। खो-खो क्लब के सभी सदस्य मनीष शर्मा, विद्यालय के न्यू से...