जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में रौशनी दिखाएगी दम खम मिहिजाम,प्रतिनिधि। 25 से 28 दिसंबर तक कोलकाता में आयोजित होने वाली 51वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में मिहिजाम के कुर्मीपाड़ा की रहने वाली बालिका वर्ग में रौशनी कुमारी का चयन होने से पूरे जामताड़ा जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रौशनी के पिता रवीश सिंह और माता अंजू देवी भी उत्साहित हैं। कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रौशनी मंगलवार चित्तरंजन से चल्लापल्ली एक्सप्रेस से बोकारो के लिए रवाना हुई। जहां बोकारो से देर रात पूरी टीम के साथ कोलकाता के लिए निकलेगी। रौशनी कुमारी इस चैंपियनशिप में खेलने को लेकर काफी उत्सुक है। रौशनी ने बताया कि मैं पिछले तीन वर्षों से ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हूं। कोच राज कमल सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.