गाजीपुर, नवम्बर 16 -- खानपुर। चेन्नई और मदुरई में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में 28 नवंबर से दस दिसंबर तक होने वाली जूनिया पुरुष हॉकी विश्वकप अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए घोषित हॉकी जूनियर भारतीय टीम में करमपुर गांव के अजीत यादव ने भी जगह बनाई है। उसके पिता खेती कर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। मेघबरन सिंह विद्यालय के छात्र और भदैला मठिया निवासी अजीत का चयन पहली बार जूनियर भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। इससे पहले वह लखनऊ स्पोर्ट कॉलेज में प्रतिभा दिखा चुके हैं। संचालक अनिकेत सिंह बताया कि यह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि वह इस मुकाम को हासिल कर सका। हम सबको अजीत से यही उम्मीद थी। आपको बता दें कि हॉकी इंडिया ने जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। तमिलनाडु में 28 नवंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में यु...