बरेली, जनवरी 14 -- बरेली। 16 से 18 जनवरी तक बलिया में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल मंगलवार को फरीदपुर स्थित एसआर स्पोर्ट्स स्कूल में हुआ। शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत व बरेली के बीच हुए ट्रायल के बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को चयनित किया गया। एशिया कुश्ती मेडलिस्ट केके यादव, गुलाब अखाड़े के पप्पू पहलवान समेत अन्य मौजूद रहे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरीश पाल, सचिव योगेंद्र पुनिया के नेतृत्व में हुए ट्रायल के बाद पहलवानों का चयन हुआ। ट्रायल में कुल 60 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें फ्री स्टाइल में मोहम्मद अली 57 किग्रा भार वर्ग में, मो. फैज 61 किग्रा, 65 किग्रा में रामजीत, 70 किग्रा में मयंक कुमार, 74 किग्रा में योगेंद्र गंगवार, 79 किग्रा में अरमान राज, 86 किग्रा में करण गंगवार, 92 किग्रा में ज...