बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। ब्रूसली एमेच्योर बॉक्सिंग एकेडमी में बागपत खेल स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। कोच यशवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 37 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में यश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 46 से 49 किलोग्राम वर्ग में राज नैन ने रजत पदक जीता, जबकि 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में कुंज चौहान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...