सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का चयन 17 जून को होगा। संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। उन्होंने बताया कि 20 से 24 जून तक जमेशदापुर टाटा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में जिले के टीम की भागेदारी होगी। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे से चयन ट्रायल होगा। उन्होंने कहा कि जिनका जन्म 01 जनवरी 2006 को या उसके बाद हुई है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.