पलामू, जनवरी 16 -- पंडवा। प्रखंड क्षेत्र के कजरी गांव में आयोजित एक दिवसीय कॉस्को क्रिकेट मैच में जूनियरों की टीम ने सीनियर को 47 रनों से हरा दिया। क्रिकेट मैच का उद्घाटन समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह ने बैटिंग कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप ने कहा कि क्रिकेट का खेल वैश्विक के साथ-साथ गांव में भी स्थापित हो चुका है। क्रिकेट के प्रति जुनून व बेहतरीन अभ्यास करियर भी बना सकता है। आयोजक अनुज सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैच कराया गया। विजयी टीम को 1100 और उप-विजेता टीम को 500 नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। अमूल्य प्रताप सिंह, संजय सिंह, मणिकांत, बबलू, संजय सिंह, रंजय सिंह, सुमेर सिंह आदि मौके पर सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.