रुडकी, अगस्त 2 -- चौधरी भारत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में शनिवार को जूनियर डिवीजन एनसीसी की भर्ती की गई। कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह के द्वारा आदेशित भर्ती प्रक्रिया में 120 छात्र-छात्राओं ने एनसीसी भर्ती में प्रतिभाग किया। जिसमें से 61 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। 84 वाहिनीं से आए सूबेदार मेजर अमर सिंह की देखरेख में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की गई। उनके साथ 84 वाहिनी के जेसीओ राजेश कुमार, हवलदार राजेंद्र, हवलदार विनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं की दक्षता की जांच की। दौड़ लगवा कर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जिन्होंने योग्यता पास की उनको ही एनसीसी में चयनित किया गया। उसके बाद फिजिकल में चयनित छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा कराई गई। कॉलेज प्रबंधन चौधरी कुलबीर सिंह ने एनसीसी में भर्ती होने आए छात्र-छात्राओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.