रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जूनियर जुजित्सु नेशनल चैंपियनशिप में राजकीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। रविवार को अलास्का कॉलोनी नारायणपुर (खोटा) में एक समारोह के दौरान इन विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार गौतम पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। चैम्पियनशिप में जीआईसी चुकटी देवरिया के तनीष ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते और करमजीत ने कांस्य पदक जीता। वहीं किसान इंटर कॉलेज लालपुर की अनन्या ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम दर्ज किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच हैप्पी सिंह और कमल सिंह को दिया। जिन्होंने अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.