संभल, फरवरी 15 -- चन्दौसी। डा. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल पथरा में शनिवार को जूनियर कक्षा के बच्चों के द्वारा सीनियर्स के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संचालक महानंदन गौतम और प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने किया। उसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संचालन प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, अश्वनी शर्मा, शिवगणेश शर्मा, रिनी अग्रवाल, क्षमता, सुशीला, आरती सिंह, आभा रानी, योगेश, रंजीत कौर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...