भागलपुर, नवम्बर 24 -- कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वावधान में जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2025 का आयोजन ईटीसी कंप्यूटर सेंटर परिसर, नवगछिया में आज संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, जिला सचिव संजय सिंह, आर्मी जवान मुकेश कुमार, कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक शंभू शरण, ताइक्वांडो कोच लोकेश शरण ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशु कुमार, द्वितीय स्थान अमृत अर्णव, तृतीय स्थान अनमोल कुमार रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य राज, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार भगत, तृतीय स्थान अनुज कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.