प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान और अंग्रेजी विषय की विद्याशक्ति संस्था की ओर से दो जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई है। आईआईटी मद्रास की ओर से ये कक्षाएं प्रतिदिन विद्यालय के अंतिम समय दोपहर एक से दो बजे तक लाइव आयोजित की जा रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन विद्यालयों के पास स्मार्ट बोर्ड या स्मार्ट टीवी और इंटरनेट की सुविधा है उन्हें लाइव कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। रिकॉर्ड किए गए वीडियो के माध्यम से भी विद्याशक्ति कक्षा देखी जा सकती है। इसके लिए संस्था का यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना आवश्यक है। ये कक्षाएं कानपुर देहात, प्रयागराज, लखनऊ, शामली, सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.