हमीरपुर, अक्टूबर 10 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के उमराहट ग्राम पंचायत के मजरा हरौलीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा सशक्तिकरण एवं स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौलीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह व बीईओ रामगोपाल वर्मा के निर्देश पर महिला शिक्षा एवं सुरक्षा के पांचवें चरण में विद्यालय में शारीरिक शिक्षा अनुदेशिका प्रतिभा पांडे द्वारा बालिकाओं को 25 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उन्हें आत्मरक्षा कौशल की प्रारंभिक स्थित सिंगल पंच, डबल पंच, ट्रिपल पंच, मिडिल पंच, सिंगल हैंड अप ग्रिप, चिन पंच, फेश पंच, चेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.