उन्नाव, दिसम्बर 13 -- उन्नाव। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित की है। प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारी विजय पाल यादव ने अभियंताओ को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें अध्यक्ष पद पर सिटी पॉवर हाउस में तैनात ई. दिनेश गौतम को जिम्मा मिला है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपखंड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष ई. जसपाल सिंह, सचिव ई. रणवीर कुमार, प्रचार सचिव की जिम्मेदारी पीडी नगर में तैनात ई. दिव्यांशु कुमार सिंह का चुनाव हुआ। लेखानिरिक्षक, मंडल अध्यक्ष व मंडल सचिव पद पर भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...