सोनभद्र, फरवरी 10 -- सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जुनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा सोनभद्र की मासिक बैठक मंगलवार को हाइडिल कालोनी स्थित संगठन भवन में हुई। इस दौरान तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन्द्रीय समिति से नामित रत्नेश सेठ ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया। अध्यक्षता अवर अभियंता ई. धर्मेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान अनैतिक दमनकारी कार्यवाहियों के विरोध में ऊजी मंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर ई. बाबूनन्दन, श्रवण सिंह, विनोद मौर्या, अमितमद त्रिपाठी, अतुल दूबे, संदीप, कन्हैया तिवारी, राजेन्द्र बिंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.