हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। एलएन पब्लिक स्कूल हापुड़ में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर्स विद्यार्थियों ने सीनियर्स को विदाई दी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि विदाई समारोह का उद्देश्य बड़ों के प्रति छोटों के लिए दिल में प्रेम की भावना पैदा करना होता है। सफलता का दृढ़ निश्चय करो, फिर कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े। सचिव विनय त्यागी ने कहा कि विद्यालय में मिली शिक्षा और संस्कार हमेशा आपके जीवन में मार्गदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्या डॉ आराधना वाजपेयी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति से केके अग्रवाल, मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, करूणा अग्रवाल, प्राची कश्यप, फैजान बेग, तारूशी, जानवी, खुशी, मानवी, तनवी, अंश और मयंक का सहयोग रहा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.