लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को दशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के साधुसंतों ने भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद दिया। अखिलेश ने साधु-संतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साधु-संतो ने मंगल कामना की। उनसे मुलाकात करने वाले प्रमुख साधु-संतों में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के नागा बाबा तूफानपुरी, महंत राकेश गिरि, जोगेंद्र गिरि, अनिल गिरि, पेल गिरि, शिवराम गिरि, बच्चा गिरि, अजय गिरि, नरेश गिरि शामिल रहे। सभी बाबाओं व साधु संतो ने अखिलेश को 2027 में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। साधु-संतों ने कहा है कि अखिलेश के नेतृत्व में ही राजनीति सत्य के मार्ग पर चलेगी और जन कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.