उन्नाव, मई 27 -- उन्नाव। जिले में जल्द ही बाजार में आम दस्तक देगा। बागवानों ने कच्चे आमों का पाल लगाना शुरू कर दिया है। तीन से चार दिनों बाद आम पकने के बाद बाजार में आना शुरू हो जाएगा। जिले की आम पट्टी क्षेत्र दशहरी समेत कई किस्मों के पके आम जून महीनें की शुरुआत के ही साथ बाजार में बिकना शुरू हो जाएंगे। फसली वर्ष होने के कारण इस साल आम की बंपर पैदावार की उम्मीद बागवानों को थी। लेकिन कीटों के प्रकोप और आंधी, पानी के कारण तीस प्रतिशत तक पैदावार घटने से निराशा है। आम पट्टी क्षेत्र में दशहरी, चौसा, लंगड़ा, सफेदा, फजली और देसी आम की प्रजातियां उगाई जाती हैं। यहां का दशहरी आम अपनी विशेष पहचान रखता है। यह कम मीठा होता है, लेकिन इसकी खुशबू लोगों को बेहद पसंद है। वहीं बीते दिनों आंधी में गिरा कच्चा आम मंडियों में बेचा जा रहा है। कुछ बागवानों ने पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.