बिजनौर, जनवरी 6 -- नगर के मोहल्ला मंडी मौलगंज में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट चोर शोरूम के अंदर घुसकर गल्ले में रखी नगदी व गुल्लक तोड़कर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। रविवार रात मोहल्ला मंडी मौलगंज में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट एक जूते चप्पल के शोरूम के पीछे लगे एग्जास्ट फैन की जाली तोड़कर अज्ञात चोर शोरूम के अंदर घुस गये। जहां उन्होंने गल्ले में रखी 70 हजार की नकदी और गुल्लक में रखे रूपये चोरी कर फरार हो गये। मोहल्ला मानक चंद निवासी मनोज अग्रवाल पुत्र सुक्खे अग्रवाल ने जब सुबह शोरूम खोला तो उसे शोरूम में चोरी होने की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ नगीना डा अन्जनी कुमार और थाना प्रभारी अवनीत मान ने घटना स्थल का मुआयना किया। शोरूम स्वामी मनोज अग्रवाल ने पुलिस को लिखित रूप में तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.