गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने चोरी के 37 जोड़ी जूते-चप्पल और 14 गैस सिलेंडर बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने भाई के साथ चोरी की घटना की थी। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने की टीम 18 दिसंबर की रात गश्त पर थी। इस दौरान शाहबेरी पुलिया से एबीईएस कट की ओर जाते समय बंद पड़े सीएनजी पंप के सामने एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और तेजी से मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बुद्ध विहार मार्केट खोड़ा स्थित खोड़ा एनक्लेव निवासी 24 वर्षीय विक्की गुप्ता बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कंधे पर लटके सफेद कट्टे में विभिन्न कं...