मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- बुधवार की सुबह दीपचंद मंडी में जूतों की दुकान में लगी आग से लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग को बुझाया। दुकान में शार्ट शर्किट से आग लगना बताया गया है। दीपचंद मंडी निवासी दीपक व राधे पुत्र हंसराज लोहिया की मंडी में ही जूतों की दुकान है। बुधवार की सुबह दुकान में अचानक आग लग गई।आग लगने के दौरान दुकान से निकल रहे धुए को देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया।मौके पर पहुंचे लोगों ने दुकान के शटर का ताला खोला,लेकिन तब तक दुकान में भयंकर आग लग चुकी थी। लोगों ने फायर बिग्रेड कर्मचारियों को आग लगने की सूचना दी। कर्मचारियों के पहुंचने से पहले की घंटो मशक्कत के बाद लोगों ने आग को बुझा दिया। आग बुझने तक दुकान में मौजूद सभी जूते व सामान जलकर राख हो गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.