नई दिल्ली, मार्च 22 -- -- हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पूर्वी जिले के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूते के एक शोरूम में भयंकर आग लग गई। शोरूम के भूतल से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पहली मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 12 गाड़ियों समेत दमकलकर्मियो के अलावा स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि पूरे हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग के अनुसार, शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.