रुडकी, मई 14 -- गंगनहर में डूबकर एक व्यक्ति बुधवार को लापता हो गया। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेडी महावतपुर निवासी 55 वर्षीय मुंतजिर पुत्र निसार जूता बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार बुधवार के दोपहर वह गंगनहर सोलानी पुल के निकट किनारे बैठा हुआ था। अचानक से जूता गंगनहर में गिर गया। जूता निकालने को लेकर उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। मोनू जलवीर ने नहर में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि लापता व्यक्ति की गंगनहर में तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.