आगरा, सितम्बर 11 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया में बुधवार को एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गढ़ी भदौरिया निवासी अमरदीप (32) जूता कारीगर था। वह तीन भाइयों में बीच का था। उसके भाई सोनू ने बताया कि घटना के समय वह बाहर गया था। मां भी घर से बाहर थीं। घर पर अमरदीप अकेला था। उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल भिजवाया। कुछ देर इलाज के बाद अमरदीप की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...