संभल, मार्च 24 -- बहजोई। लखनऊ में हुईं छह दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत समेत कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 से 24 मार्च तक 6 दिवसीय समंवय जूनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें एसबीएम जूड़ो एकेडमी के खिलाड़ी सीनियर वर्ग से 63 किलोभार में चंचल सागर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 60 किलोभार वर्ग में दीपक राणा ने रजत, 48 किलोभार में लवी राणा ने रजत पदक तथा 70 किलो भार में डॉली ने व 90 किलो में हैरी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग से 70 किलोभार में डॉली राणा ने रजत, 63 किलोग्राम में चंचल सागर ने तथा 90 किलो में हैरी ने कांस्य पदक जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों के नगर पहुंचने पर परिजनों ने फूल-मालाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.