गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- ट्रांस हिंडन। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई जोनल जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 8 से 11 सितंबर तक मेरठ के सरधना में आयोजित हुई। विद्यालय के खिलाड़ी देव सैनी ने अंडर - 19 ग्रुप के 45 किलोग्राम में रजत, जबकि आयुष ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि देव सैनी ने का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.