धनबाद, दिसम्बर 15 -- धनबाद, विशेष संवाददाता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार से धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सह पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया। खेल महोत्सव की शुरुआत जूडो प्रतियोगिता से हुई। इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विचार का परिणाम है। देश के युवाओं को खेल से जोड़ने, उनकी खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आयोजित बड़ा आयोजन है। सांसद खेल महोत्सव देशभर में आयोजित किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र के बच्चों के लिए ऐसे खेल महोत्सव के आयोजन से प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा। इस पहल से प्रतिभाओं को पहचान और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.