हापुड़, फरवरी 21 -- जूडो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने को लेकर जनपद स्तर पर तीन दिवसीय ट्रायल प्रारंभ हुआ। राजधानी लखनऊ में 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होना है, जिसको लेकर गढ़ की देव आदित्य मैमोरियल जूडो एकेडमी में शनिवार को तीन दिवसीय जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ करते हुए डीएम स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने जीवन में सफलता के लिए अच्छी शिक्षा के साथ ही खेलकूद में भी निपुणता को बेहद जरूरी बताया। इस दौरान हापुड़ पेरा जूडो एसोसिएशन के सचिव आशुतोष दास, कोच सुबोध यादव, अमित यादव, शिक्षाविद् कवि राजकुमार हिंदुस्तानी समेत दर्जनों जूडो खिलाड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.