नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला जारी है। बुधवार को नौवें दिन छात्रों को जूट बैग और फोल्डर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। किवा सिंह और मीना रिवाड़ी ने प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया। किवा सिंह ने उद्यमिता की जानकारी दी। मीना रिवाड़ी ने प्रतिभागियों को जूट से बैग, फाइल फोल्डर बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जूट के उपयोग से होने वाले लाभ, विपणन के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...